कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत देवरा के पंचायत भवन में मंगलवार को हुआ। विशेषज्ञ अंजू द्विवेदी ने महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता व आत्मनिर्भरता लाते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने की विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान का प्रमुख उद्देश्य तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महिलापरक योजनाओं एवं नीतियों के विषय में जानकारी दी देना है। इसके साथ ही महिला हेल्प लाइन व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के बारे में जानकार...