बिजनौर, नवम्बर 22 -- भाजपा महेश्वरी जाट मंडल की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक कोतवाली स्थित डबाकरा हाल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं को स्वावलंबन तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। महिलाओं को अधिकारों और स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर प्रोत्साहित किया मुख्य अतिथि डॉ. नेहा त्यागी ने महिलाओं को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाना चाहिए और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सम्मेलन में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों-जैसे स्वरोजगार, कौशल विकास और स्वयं सहायता समूहों-के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ...