पटना, मार्च 18 -- बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं को गलत बातों का प्रतिकार करना चाहिए। अश्लीलता किसी भी रूप में क्षम्य नहीं है, सबको मिलकर आगे आना होगा। तिलक जैसे कार्यक्रम में अश्लील गाने पर नाच हो रहा है। ऐसा इसलिए होता है कि उस क्षेत्र के लोग सुनना चाहते हैं। महिलाएं अगर घर से बाहर निकलकर ऐसे गाने बजाने पर रोक लगाने की बात करें, तो सब बंद हो जाएगा। जब घर के बूढ़े नाच देखेंगे तो उनके बच्चे बिगड़ेंगे ही। डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को सीआईडी, कमजोर वर्ग की ओर से पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर आयोजित उड़ान कार्यक्रम को उद्घाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा एवं वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी भी मौजूद थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.