सीतामढ़ी, मार्च 8 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को कृषि, मत्स्य पालन और गृह विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी, वैज्ञानिक हॉर्टिकल्चर डॉ संचिता घोष ,मत्स्य वैज्ञानिक डॉ श्याम कुमार तथा गृह वैज्ञानिक डॉ एन एम एच द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। अध्यक्ष ने महिलाओं की शिक्षा, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की प्रगति से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आ...