गोरखपुर, जुलाई 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मध्यस्थता एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण (पोश एक्ट) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देशन में कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हेतु पोश एक्ट की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट वक्ताओं के रूप में मौजूद जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा, अपर जिला जज पंकज श्रीवास्तव, अधिवक्ता संजय पति त्रिपाठी ने पोश एक्ट के कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया की निष्पक्षता, कार्यस्थल पर संवेदनशीलता बनाए रखने और मध्यस्थता की उपयोगिता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रश्नो...