पटना, अप्रैल 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से नीतीश सुबह साढ़े 10 बजे इसकी शुरुआत करेंगे। साथ ही वह 50 वाहनों को विभिन्न प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। पहले दिन बिहार में 600 जगहों पर महिला संवाद होगा। महिला संवाद कार्यक्रम अगले दो महीने तक चलेगा। इस दौरान हर जिले में सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का यह कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार अगले दो महीने तक 70 हजार जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जगहों का चयन कर लिया गया है। महिला संवाद के लिए 600 गाड़ियां ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.