बाराबंकी, जनवरी 14 -- सतरिख। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागो री जागो संस्था द्वारा बुधवार को मंजीठा गांव में जागो री जागो बालिका शिक्षा एवं जीवन कौशल शिक्षा केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम थाना सतरिख से उपनिरीक्षक नेहा उत्तम, महिला कांस्टेबल सारिका व कांस्टेबल शैलेश मौर्य ने बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम, महिला मिशन शक्ति केंद्र, यातायात नियमों सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कई योजनाओं के बारे में संवाद कर जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो...