जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को सोनारी के फेज 4 आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर के पास महिलाओं की एक परिचय बैठक हुई। इस बैठक में बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रीना सिंह ने इंटक के विषय में विस्तार से महिलाओं को बताया। मुख्य वक्ता झारखंड इंटक के सचिव शैलेश पांडेय ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए योजनाओं को विस्तार से जानकारी। शिखा चौधरी ने महिलाओं को इंटक से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान सुमन मधुबाला, देवी निवेदिता, कोमल, गुड्डी, शांता, बेबी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...