गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। डीएलएफ फेज-1 के पार्क में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखाकर मजबूत बनाया जा रहा है। सेन मास्टर सुमित विरमन पिछले 30 वर्षों से किकबॉक्सिंग सिखा रहे हैं। लोगों में विशेष रूप से युवतियों के बीच जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह कहते हैं कि मार्शल आर्ट एक गुप्त हथियार की तरह है, जिसे महिलाएं आत्मरक्षा के लिए अपने साथ रख सकती हैं। इसके उपयोगितावादी पहलुओं को देखते हुए अधिक से अधिक युवतियां मार्शल आर्ट को आत्मरक्षा का सबसे अच्छा तरीका मानने के लिए आगे आ रही हैं। सुमित विरमन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा तकनीकों का उपयोग करके सुरक्षित रहना आना चाहिए। महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों की तरह काम करना पड़ता है। उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.