गया, फरवरी 19 -- बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (जीविका) की ओर से बोधगया स्थित होटल महामाया में जीविका बैंक मित्रों के लिए दो दिवसीय आवासीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का गुरुवार को शुरुआत हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आयी बड़ी संख्या बैंक मित्र शामिल हुए। बैंक मित्रों की कार्यकुशलता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रबंधक (सूक्ष्म वित्त) ब्रजेश कुमार ने बताया कि जीविका समूहों की पुनर्भुगतान दर 99 प्रतिशत से अधिक है, जो ग्रामीण महिलाओं की जिम्मेदारी और अनुशासन का परिचायक है। बैंक मित्र गांव-गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 23-24 फरवरी को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान...