हजारीबाग, मार्च 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जीडीएम बालिका विद्यालय बड़कागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने की दिशा में व उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई शुरुआत की नींव रखी जाएगी। इस संबंध में एक बैठक गुरुवार को बड़कागांव समाधान भवन में हुई। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इसके साथ ही अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति की स्थापना की जाएगी। जिससे यह समिति ग्रामीण विकास महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना स्वरोजगार कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है, ताकि वह समाज और क्षेत्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सके। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.