जहानाबाद, फरवरी 20 -- डीएम ने जिला स्तरीय सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में किया बच्चों के बीच पोषाक वितरण जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि देश और राज्य के तेज विकास के लिए आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वाबलंबी बनाने को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। जिला प्रशासन यहां सरकार की महिला स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को ले पूरी तरह से सचेष्ट होकर काम कर रहा है। वे शुक्रवार को यहां पुरानी सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होने आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोषाक का वितरण भी किया। बाद में उन्होने छोटे-छोटे बच्...