सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- शिवहर। नई चेतना अभियान 4.0 की जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्र के मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने उपस्थित महिलाओं को नई चेतना अभियान 4.0 की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा 25 नवंबर को अभियान महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पर आरंभ किया गया है एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। आजीविका मिशन द्वारा चलाए जाने वाला नई चेतना 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है। जिसका उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस अभियान का संचालन विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास,पंचायती राज, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सा...