हाजीपुर, अगस्त 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना अति आवश्यक है। महिलाओं को अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्षरत रहना होगा। ये बातें नगर परिषद की उपसभापति कंचन कुमारी ने कहीं। वह रविवार को कोनहाराघाट में अयोजित दो दिवसीय गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसके पूर्व दूसरे दिन के समारोह का उप सभापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धाटन किया। संत गणिनाथ सेवा समिति के द्वारा महिला सशक्ति करण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। अध्यक्षता आशा गुप्ता और संचालन आरती गुप्ता एवं रचना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। सेवा समिति के संरक्षक डॉ. ठाकुर प्रसाद ने गणिनाथ मंदिर स्थापना पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम...