मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर में लोकतंत्र के उत्सव का शुभारंभ महिलाओं के हाथों से हुआ। सात बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन महिलाएं अपने रिश्तेदारों के साथ साढ़े छह बजे से ही बूथों पर पहुंच गईं। कंपनी बाग में बने आदर्श बूथ संख्या 81 पर देवरानी-जेठानी नीतू सिंह और रिंकू सिंह एक साथ पहुंच कर कतार बना रहीं थीं। उसी केंद्र बर बने दूसरे बूथ संख्या 80 पर गीता कुमारी भी अपने सारे कामकाज छोड़ कर मतदान शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। गीता कुमारी की उम्र 70 वर्ष थी और उन्हें चलने में परेशानी भी थी। बावजूद इसके वह लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी करने बूथ पर लाठी टेकते पहुंच गई थीं। गीता कुमारी ने उत्साह से कहा, बिना खाना खाये आये हैं। खाना तो दिनभर खाते रहते हैं। वोट तो पांच साल पर आता है। गीता देवी की बात सुन वहां ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.