गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में चले रहे सरस आजीविका मेला के तीसरे दिन गुरुवार को भीड़ बढ़ने लगी है। मेले के स्टॉलों पर अब लोग खरीदारी करने को पहुंचने शुरू हो गए है। स्टॉलों पर महिलाओं के हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद लोगों को भा रहे है। 26 फरवरी तक चलने वाले में देश भर के राज्यों से आई हुईं 900 से अधिक महिला उद्यमी (लखपति दीदियां) 450 से अधिक स्टालों पर अपनी उत्पादों का प्रदर्शन कर रहीं हैं। यह मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और महिला उद्यमिता का जीवंत उत्सव है। मेले का औपचारिक उद्घाटन आज: ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला गुरुग्राम 2026 का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को लेजर वैली पार्क में किया जाएगा। यह मेला ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, हस्तशिल्प कला और महिला स्वयं-सहाय...