किशनगंज, जनवरी 8 -- किशनगंज। संवाददाता जीविका के माध्यम से किशनगंज जिला के सातों प्रखंड में नई चेतना अभियान - 4.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीविका दीदियां, जीविका सामुदायिक संगठन के माध्यम से जन - जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। जीविका दीदियां प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, कैंडल मार्च, घरेलू हिंसा के विरुद्ध सभी गतिविधियों की ग्राम सगठन स्तर पर चर्चा, रंगोली कार्यक्रम ( बाल विवाह , लिंगानुपात, मद्य निषेध, लैंगिक समानता विषय को प्रदर्शित कर ) लोगों को जागरुक कर रही हैं। महिला साक्षरता की उपयोगिता, लिंगानुपात , भ्रूण हत्या रोकथाम जैसे विषयों पर बात कर लोगों को जागरुक कर रही हैं। जीविका किशनगंज डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि नई चेतना अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक गतिविधि में भागेदा...