बदायूं, फरवरी 24 -- मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित इस्लाहे मुआशरा ख्वातीन महिला कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का आगाज कुरान ए मुकद्दस की आयत ए करीमा से सईदा फातिमा रिजविया ने किया। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज में शिक्षा का ग्राफ काफी नीचे है। महिलाओं के साक्षर एवं जागरूक बिना समाज की उन्नति संभव नहीं है। रविवार को फैजान ए आला हजरत अकेडमी द्वारा संचालित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली शरीफ से तशरीफ लाई आलिमा फाजिला निशात फातिमा अमजदी ने नबी की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि आका को अल्लाह ने दुनिया में रहमत बनाकर भेजा। उन्होंने नबी की लाडली बेटी हजरत ए फातिमातुज्जहरा रजि. अन्हुमा की सिरत ए तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि तैयबा ताहेरा खातून ए जन्नत हजरत ए फातिमा की जिंदगी को देखो और अपने मआशरे में ढालो। जिंदगी कामयाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.