बगहा, मई 4 -- ठकराहा/मधुबनी, निप्र/एप्र। रविवार को गंडक पार के ठकराहा व मधुबनी प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संवाद कर महिलाओं की सशक्तीकरण व उनके हितार्थ सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ठकराहा प्रखंड की कोइरपट्टी पंचायत के मनरेगा भवन परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार राय व एसपी सुशांत कुमार सरोज, डीडीसी सहित जिला व प्रखंड के अधिकारी शामिल हुए। डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन महिलाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही मधुबनी के दौनहा में जीविका दीदियों संग मधुबनी प्रखंड के अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण व लोक कल्याण की योजनाओं की जानकारी दिए। कोईरपटी में डीएम और एसपी संग पहुंचे अधिकारियों की जीविका दीद...