गया, सितम्बर 24 -- महिलाओं के सम्मान से होगा समाज का विकास: मनोरमा देवी बेलागंज में महिला सम्मान समारोह का आयोजन, बांटी गई साड़ियां महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में जुटी हजारों की भीड़ बेलागंज, एक संवाददाता। महिलाओं के सम्मान से ही समाज का विकास संभव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। बेलागंज में महिला सम्मान समारोह के आयोजन के मौके पर बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अभी तक जो काम नहीं हुए उसे कराया गया है। महिला सम्मान समारोह के दौरान मनोरमा देवी और उनके पुत्र राजेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव ने लगभग पचास हजार महिलाओं के बीच साड़ी बांटी। कार्यक्रम बेलागंज प्रखंड के पड़ाव मैदान पर आयोजित हुआ। हजारों की संख्या में महिलाएं जुटीं। मनोरमा देवी ने कहा कि मैं...