लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में रविवार को भी बड़ी तादाद में आई महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। अखिलेश यादव ने बहनों से वायदा किया कि वे माताओं-बहनों के लिए काम करने का रक्षा बंधन पर संकल्प लेते हैं। महिलाओं के सम्मान एवं जीवन निर्वहन के लिए समाजवादी पेंशन की व्यवस्था करेंगे। समाजवादी सरकार बनने पर उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज नफरत की राजनीति हो रही है, आपसी रिश्तों में जहर घोला जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व से परस्पर सद्भाव और प्रेम का संदेश जाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव की भावनाओं से अभिभूत बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.