हजारीबाग, मार्च 8 -- दारू, प्रतिनिधि। महिलाएं अभी के समय में किसी से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, खेल, रक्षा, सामाजिक या रजनीति का क्षेत्र हो सभी क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। ऐसा ही करनामा दारू प्रखंड के दिगवार पंचायत के चानो के अंजनी देवी(44) ने किया। वह महिलाओं के लिए मिसाल बनी हुई है। एचडीएफसी इन्सुरेंस में सेल्स मैनेजर के पद पर काम कर रही है। अंजनी 2003-09 तक पारा शिक्षिका के पद कार्य की। 2009 में इस्तीफा देकर हाउस वाइफ के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2017 में एचडीएफसी इन्सुरेंस में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य करना शुरू किया। अंजनी ने बताया कि तब से हमने पीछे मुड़कर कभी ने देखा। लगातार मेहनत करता गया। कम्पनी ने एमडीआरटी अवार्ड पांच बार दिया। 60 से 70 हजार प्रति महीना कमाई हो जाती है। कम्पनी की ओर से प्...