नई दिल्ली, फरवरी 5 -- बिहार विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर भोजनावकाश के बाद वाद- विवाद जारी रहा। इसमें प्रो. संजय कुमार सिंह, वंशीधर बृजवासी और अब्दुलबारी सिद्दीकी ने संशोधन प्रस्ताव पेश किया और राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना की। विधान परिषद में सीएम ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान भाकपा माले सदस्य शशि यादव ने मुख्यमंत्री को बड़ी बात कह दी। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की ओर से विस्तार से अपनी बातें रखी। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। अगले पांच साल में बिहार विकसित राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि 2006 में विश्व बैंक से लोन लेकर जीविका स्वयं सहायता समूह शुरू किया गया है जिनकी संख्या अभी एक करोड़ 40 ल...