अल्मोड़ा, मई 29 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। पाताल देवी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती से पूर्व गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन परिहार और राज्य मंत्री गंगा बिष्ट थीं। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में समाजसेवा, न्याय और धर्म के लिए कार्य किए। उन्होंने महिलाओं और गरीबों के हितों का ध्यान रखा और नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन परिहार ने अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने की बात कही। दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने उनके पारिवारिक जीवन पर प्रकाश डाला। यहां प्रदेश उपाध्यक्...