मधुबनी, जुलाई 7 -- मधुबनी। शहर में महिलाओं के लिए पिंक बस का समय बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। मधुबनी से हर दिन दरभंगा के लिए चार ट्रिप पिंक बस खुलेगी। सरकारी बस स्टैंड से पिंक बस सुबह 9.30, 10.30, 2 बजे और 3 बजे खुलेगी। इस संबंध में निगम द्वारा समय सारिणी से संबंधित पर्चा भी जारी किया गया है। इससे महिला यात्रियों को दरभंगा जाने और आने में सुविधा होगी। पुरुषों के लिए सरकारी बस में जहां मधुबनी से दरभंगा का किराया 60 रुपए है वहीं महिलाओं के लिए पिंक बस में किराया सिर्फ 25 रुपए है। इससे महिलाएं अब पिंक बस से ही सफर करना पसंद कर रही है। वैसे इस बस का परिचालन रविवार को नहीं किये जाने से महिलाओं की परेशानी बढ़ गयी है। रविवार को कई महिला यात्रियों ने बताया कि परिवहन निगम को रविवार को भी पिंक बस का परिचालन करना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.