नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- कर्नाटक सरकार ने राज्य में प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक खास तोहफा दिया है। सिद्दारमैया सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य की महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन पेड पीरियड लीव मिलेगी। राज्य सरकार की इस घोषणा के साथ ही कर्नाटक, बिहार, ओडिशा, केरल और सिक्किम सहित अन्य भारतीय राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। इन राज्यों ने इससे पहले ही इसी तरह की पीरियड संबंधी नीतियों को लागू किया है। सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक कैबिनेट नोट के अनुसार, यह नीति कामकाजी महिलाओं के शारीरिक और मानसिक आराम को सुनिश्चित करने और एक अधिक समावेशी और सहायक वातावरण को बढावा देने के लिए शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता फैलाना और महिला कर्मचारिओं के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.