संतकबीरनगर, फरवरी 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संख्या में आत्मघाती कदम उठा रहे है। एक साल के भीतर गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 1153 लोगों ने आत्म-हत्याएं की है। इसमें महिलाओं की संख्या जहां 558 है,वहीं 595 पुरुषों ने जान दी है। आत्महत्या करने वालों में सर्वाधिक 25 से 35 वर्ष आयु के बीच के लोग हैं। एडीजी मुथा अशोक जैन ने जोन के सभी पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आत्महत्या की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया है। गोरखपुर जोन के जनपदों में 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक आत्महत्या की 1153 घटनाएं घटी हैं। जिसमें सर्वाधिक आत्म हत्या की घटनाएं 25 से 35 वर्ष आयु की अवस्था की महिला और पुरुषों ने की है। औसतन देखा जाए तो जोन में प्रतिदिन तीन लोग आत्म हत्या कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.