औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद जिला प्रशासन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 12वें दिन भी किया गया। सभी 11 प्रखंडों में 30 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम हुआ। हसपुरा प्रखंड के डुमरा, औरंगाबाद प्रखंड के पटनवां, बारूण प्रखंड के टेंगरा, कुटुंबा प्रखंड के परता, देव प्रखंड के पवई और नवीनगर प्रखंड के बसडीहा में यह आयोजन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री भी मौजूद रहे और महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान अंजली कुमारी, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, सियामणि देवी आदि ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और परिवार के जीवन स्तर में हुए सुधार पर बातें रखीं। 20 सालों में राज्य में हुए विकास पर भी महिला संवाद में चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से जीवन में बदलाव आया है। महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के लिए विशेष आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.