सहरसा, नवम्बर 6 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। लोकतंत्र का महापर्व गुरुवार को है। छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पिंक, युवा, मॉडल और पीडब्लूडी मतदान केन्द्र सज धजकर तैयार हो गया है। दरअसल, इन मतदान केंद्रों पर अन्य बूथों से इतर विशेष व्यवस्था की गई है। जिसमें जिले के 15 पिंक बूथ पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे रहेंगे। सहरसा विधानसभा में शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद भवन के चारों मतदान केन्द्र 148, 149, 192 और 193 को पिंक बूथ बनाया गया है। सोनवर्षा विधानसभा के उर्दू मध्य विद्यालय सोनवर्षा पूर्वी के 133, मध्य विद्यालय सोनवर्षा हिन्दी पूर्वी के 135, मध्य विद्यालय सोनवर्षा पश्चिमी के 136 व मध्य विद्यालय सोनवर्षा मध्य भाग के 137 नंबर मतदान केन्द्र को पिंक बूथ बनाया है। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के मध्य विद्यालय सतरवार उत्तरी भाग, प्र...