हापुड़, मार्च 18 -- महिलाओं के आत्मनिर्भर और जागरूक हुए बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव न होने का उल्लेख करते हुए सामाजिक संगठन ने क्षेत्र की पांच हजार महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि एक से 31 मार्च तक गढ़ विधानसभा क्षेत्र की पांच हजार महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूक हुए बिना समाज का सर्वांगीण विकास किसी भी दशा में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन का असल उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सशक्तिकरण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। आशुतोष शर्मा ने बताया कि अब तक उनके संगठन द्वारा दो हजार से अधिक छात्र-छात्रा, युवा, महिला और किसानों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.