मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- चिकित्सालयों में महिला मरीज से छेड़छाड़ के मामले बढ़ने पर सीएमओ ने सख्ती बरती है। घटनाओं को रोकने के लिए निजी और सरकारी अस्पतालों में महिला के उपचार के समय महिला तीमारदार व महिला कर्मचारी कमरे में रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में महिला शिकायत निवारण समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , उपकेंद्रों तथा समस्त निजी चिकित्सालय के डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब भी किसी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श या उपचार दिया जा रहा हो, तो उसको अकेले पुरुष चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा ना दिया जाए, बल्कि स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श यह उपचार देते समय महिला तीमारदार साथ होनी चाहिए, अगर किसी महिला के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.