बलरामपुर, मई 31 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण के तहत उनमें आत्म विश्वास पैदा कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं सभी क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को समय-समय पर रोजगार भी मुहैया करा रही है। महिलाओं के उत्पीड़न पर सरकार ठोस कदम भी उठा रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ब्लाक मुख्यालय कौवापुर में महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने नारी उत्थान के लिए ...