जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वीमेन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'स्त्रीधन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, आर्थिक भागीदारी और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।इस मौके पर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे आर्थिक क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें और परिवार से लेकर समाज तक अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएं।कार्यक्रम के दौरान मुंबई की जानी-मानी एनएलपी प्रैक्टिशनर और कथाकार मीनाक्षी दुबे ने अपनी प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षित किया। उन्ह...