मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरसी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर अमिता शर्मा ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के अधिकार और विकास के लिए ब्रह्मास्त्र है। वे शुक्रवार को सेमिनार हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी में बोल रही थीं। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि महिलाएं देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती है। हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में नारी की भूमिका पुरुषों से कहीं अधिक है। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर रही है। संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मंजरी ने श्लोक गायन से स्त्री की जवाबदेही को बताया। दर्शनशास्त्र के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.