बलरामपुर, नवम्बर 15 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोल्डन फ्यूचर एकेडमी की छात्राओं के साथ थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता व साइबर सुरक्षा के संबंध में कई अहम जानकारी लोगों को दी। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं महिलाओं के शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सुरक्षा को समर्पित है। महिलाएं एवं छात्राएं समाज की आधारशिला है। जब वे आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज सशक्त हो सकेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.