बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। प्रदेश में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्रामीण चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी साझा की गई। घरों पर जागरूकता स्टीकर लगाकर योजनाओं की भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोहेपनिया में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान सहित आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में पुलिस प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा शक्ति मोबाइल टीम व हेल्प डेस्क का गठन थाने स्तर पर किया गया है। सभी गांवों में महिला बीट पुलिस अधिकारी की त...