मैनपुरी, मई 1 -- ऑपरेशन जागृति के तहत गोलियापुर में प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विश्वेंद्र सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को अपराध, साइबर क्राइम, नशा व पारिवारिक विवाद को लेकर जागरूक किया। उन्होंने झूठे मुकदमा से होने वाली क्षति के बारे में समझाया। इस दौरान छात्राओं को कानून व यौन शोषण की जानकारी दी गई। कहा कि कोई परेशान करता है तो उसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। महिला की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। कार्यक्रम में आरक्षी मनु ने सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी को कहा। उन्होंने छात्राओं को पोस्को अधिनियम के प्रावधानों के बार में भी जागरूक किया।
हिंदी हिनà¥�दà¥�सà¥�तान की सà¥�वीकृति से à¤�चटीडीà¤�स कॉनà¥�टà...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.