चंदौली, मार्च 8 -- चंदौली। भारत सरकार की राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डा. अर्चना मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी शिकायत रखीं। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना एवं अन्य मुद्दे शामिल रहे। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान करने में तेजी लायी जा सके। जनसुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.