बिहारशरीफ, मई 23 -- महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के लिए जीविका दीदियां कर रहीं सेफ्टी ऑडिट महिला हिंसा, बाल विवाह और सामाजिक भेदभाव पर रोक लगाने का प्रयास सामाजिक जागरूकता के लिए पंचायत स्तर पर किया जा रहा प्रशिक्षण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए चल रही पहल घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को दी जा रही कानूनी मदद और संरक्षण सुरक्षा के लिए असुरक्षित स्थानों को चिह्नित कर किया जा रहा समाधान फोटो : जीविका बैठक : राजगीर के दीदी अधिकार केंद्र में बैठक में शामिल जीविका दीदी व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जीविका दीदियों द्वारा जिले के सात प्रखंडों में सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। अभियान दीदी अधिकार केंद्र के माध्यम से संचालित किया जाता है। इस केंद्र में एक कोऑर्डिनेटर और छह सामुदायिक संसाधन व्...