सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस ने गुरुवार को रठैना गांव में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया गया। एसआई भूपेंद्र राज सिंह ने साइबर सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी जानकारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान व एंटी रोमियो जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। कार्यक्रम में एकत्रित महिलाओं को महिला आरक्षी किरन यादव ने संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध के लिए 1930 व बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। पुलिस हर समय सहायत...