मधेपुरा, जून 14 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उदाकिशुनगंज में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी हो सके। इसके लिए सभी जीविका संगठन अपने -अपने समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित कर आगे बढ़ने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। बिहार सरकार की पहल है कि राज्य में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में सभी कोटि के पदों पर उन्हें उनका हक मिले। शिक्षित महिलाओं को प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में 50 प्रतिशत अधिकार, बिहार पुलिस एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत, खेल विश्व विद्यालय, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण नामांकन में लाभ प्राप्त हो सके। इसके लिए राज्य सरका...