बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से कर्मयोगी सभागार में संगोष्ठी की गई। अध्यक्षता सविता कुमारी, वसुंधरा कुमारी, पल्लवी, बबीता सोनम ने संयुक्त रूप से की। महासंघ की महिला संयोजिका स्वाति गोदर ने महिलाओं के साथ हो रही नाइंसाफी एवं शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने एवं महिलाओं को शिक्षित होने के लिए संकल्पित होने को कहा। साथ ही महिलाओं की समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि घर से लेकर कार्य क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। आए दिन महिलाओं से छेड़खानी, बलात्कार जैसी घटनाएं घट रही है। सरकारी क्षेत्र में ठेका, संविदा, मानद...