बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखक संघ बेगूसराय की ओर से समय सुरभि अनंत कार्यालय में मासिक रचना गोष्ठी की शुरुआत की गई। इसमें प्रलेस कोषाध्यक्ष स्वाति गोदर की कहानी पुस्तक खून के रंग पर समीक्षा की गई। अध्यक्षता जिला प्रलेस अध्यक्ष डॉ. सीताराम प्रभंजन ने की। कहानी पुस्तक की समीक्षा करते हुए प्रलेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन ने कहा कि वैचारिक कार्यक्रम में भीड़ मायने नहीं रखती है। इस कार्यक्रम को अग्रतर करते रहने चाहिए। लेखिका ने मजबूरी को दर्शाने का प्रयास किया। कहानियां अगर मोड़ न ले तो समाज किस ओर जा रही है, देखने योग्य है। इस किताब की सबसे अच्छी कहानी पापाय पुण्य है। आज भी स्त्रियां समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके समाधान अपने घर से करे तो अच्छा है। डॉ. रामरेखा सिंह ने कहा कि कहानी का उद्देश्य समाज...