रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान सभागार में रविवार को इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट, रजत जयंती समारोह में 'भारत में श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी में हैरान करने वाले रुझान' विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता मैरी लैंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर व समाजशास्त्री सोनाल्डे देसाई ने कहा कि महिलाओं की श्रम शक्ति व भागीदारी में वृद्धि होनी चाहिए। कहा, एक सर्वे के अनुसार कम श्रम आपूर्ति व बढ़ते परिवारिक आय अनुपात महिलाओं के श्रम आधार को घटा देते हैं। ये सामाजिक मानकों के साथ महिलाओं की गति को सीमित करते हैं।प्रोफेसर रमेश शरण ने कहा, महिलाएं सक्रिय श्रम बल का हिस्सा नहीं बन रहीं हैं। अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने कहा, लोगों का ध्यान मुख्य रूप से लाभकारी रोजगार पर होना चाहिए। कहा, अर्थव्यवस्था द...