बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को जिले में पहुंचकर महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उनके सामने 14 महिलाएं अपनी फरियाद लेकर पहुंची। इनमें अधिकांश शिकायतें पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न करने की रहीं। जिस पर सदस्य ने पुलिस कर्मियों को आदेश देकर तत्काल इन शिकायतों के निस्तारण करने के लिए कहा है। इसके बाद उन्होंने गांव जैनपुर में चौपला लगाकर महिलाओं को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत बुधवार को भूड़ चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना। सदस्या ने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं, महिलाओं को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। भाजपा राज में महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.