नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की राह आसान नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर अस्पष्टता के साथ महागठबंधन के सामने चुनावी वादों को भी आम मतदाताओं तक पहुंचाने की चुनौती है। वहीं, एनडीए की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खातों में नकद राशि के हस्तांतरण ने समस्याएं बढ़ा दी हैं। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए नकद जाने से चुनौतियां बढ़ी हैं। क्योंकि, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में यह प्रयोग बेहद सफल रहा है। बिहार में भी नकद कार्ड का असर होना लाजिमी है। क्योंकि, बिहार में महिला मतदाता निर्णायक शक्ति रही है। महागठबंधन इस योजना को अपने माई बहिन मान योजना की नकल करार दे रहा है। गठबंधन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.