प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज नगर निगम ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को तुरंत और सुविधाजनक सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल की है। अब निगम से संबंधित कार्यों में महिलाओं की मदद के लिए मुख्यालय सहित नौ (9) विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय ने बताया कि इन हेल्प डेस्क से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब हाउस टैक्स, दाखिल खारिज या निगम से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए भीड़ में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। ये विशेष महिला डेस्क नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, कटरा, अल्लापुर, नैनी, झूंसी, फाफामऊ और सुलेमसराय जोन में बनाया जाएगा। इन सभी डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यों को उनके लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.