रांची, मई 25 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के पीडुल पल्ली में रविवार को तोरपा भिखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। जैसे ही विधायक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उनका स्वागत फूल-मालाओं और भजन-गीतों के माध्यम से गर्मजोशी से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि समाज और कलीसिया को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने झारखंड की प्रथम महिला कल्पना सोरेन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज आदिवासी महिलाएं केवल घर नहीं, बल्कि राज्य चलाने की भी क्षमता रखती हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ...