संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। महिलाओं को कानूनी रुप से जागरुक करने के लिए दस दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग द्वारा इसे संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के नाम से चलाया जा रहा है इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु संविधान द्वारा दिए गए कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और सभी हेल्प लाइन नम्बर के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में डीएमसी मोनिका शुक्ला, सेंटर मैनेजर ऋतुका द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.