दरभंगा, नवम्बर 21 -- दरभंगा। पटना में बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामना दी है। कहा कि इससे महिलाओं की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पुन: सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते दो दशकों में 'न्याय के साथ विकास' और सुशासन की नीति को उनकी सरकार ने मजबूत आधार दिया है।आज का दिन बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से बिहार विकास की गति को और तेज करेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.